फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Need to preserve heritage

धरोहरों के संरक्षण की जरूरत 

Mon, 14 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 14 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Need to preserve heritage
घोरावल तहसील क्षेत्र के देवगढ में आयोजित सम्मान समारोह में कवि ओमपाल निडर को संम्मानित करते केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि सोनभद्र सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है। यहां की धरती परंपराओं, लोक संस्कृति और अंग्रेजों और मुगलों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की गवाह रही है।
विज्ञापन


इस धरोहर को सहेजने की जरूरत है। यह काम सबके प्रयास से हो सकता है। केंद्रीय मंत्री शिवद्वार क्षेत्र के देवगढ़ में प्रभाश्री ग्रामोदय सेवा आश्रम की ओर से महीयसी प्रभा सिंह जयंती पर आयोजित देवगढ़ महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सोनभद्र को जो पहचान मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पाई है। यहां की सांस्कृतिक विरासत दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। इसके लिए उनसे जो बन पड़ेगा, वह करेंगे। देवगढ़ महोत्सव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुगलों और खासकर औरंगजेब के समय में यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रभाश्री ग्रामोदय सेवा आश्रम के संस्थापक रमाशंकर पांडेय विकल, प्रधान संयोजक डॉ. सरजीत सिंह डंग ने भी जिले के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर बात रखी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 26 लोगों को प्रभाश्री सम्मान और सात विभूतियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। चार पुस्तकों का लोकार्पण हुआ।  साईंराम अय्यर की महिला-पुरुष दोनों की आवाज में गीतों की प्रस्तुति तथा राजेंद्र तिवारी  का मूंछ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed