फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Incident: A DCM fired from brake failure

हादसा ः ब्रेक फेल होने से डीसीएम पलटी

Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Incident: A DCM fired from brake failure
मारकुंडी घाटी में सोमवार को दुर्घटना के बाद पलटी अनियंत्रित डीसीएम ट्रक।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार से डाला जा रही श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम सोमवार को मारकुंडी घाटी में राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 26 घायल हो गए। डीसीएम का ब्रेक के फेल होने पर हादसा हुआ।
विज्ञापन


डाला स्थित वैष्णो मंदिर श्रद्धालु पूजन- अर्चन करने के लिए जा रहे थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने पांच घायलों  को वाराणसी रेफर कर दिया। सभी घायल वाराणसी जिले के चित्रसेनपुर कछवा मंडी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

 
अलसुबह सुप्रसिद्ध गुप्तकाशी से उमा-माहेश्वर का पूजन-अर्चन करने के बाद करीब 50 की संख्या में श्रद्धालु डीसीएम में सवार होकर डाला स्थित वैष्णो मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। सुबह करीब नौ बजे रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर डीसीएम पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में वाहन में सवार आशीष (30), राजकुमार (40), वीरेंद्र (45), राजनाथ (41),  सूरज (10), अंकित (10), आकाश (11), लरलजी (55),  महेंद्र (29), निदारी लाल (44), भगवंता (55), जगदीश (42), नन्हकू सिंह (65), जवाहिर (70), सुरेश (40), गुड्डू (30), रामा पटेल (65),

विजय पटेल (40), वीरेंद्र (44), राहुल (24), कांता (35), चचंल (35), पिंटू (31),  चालक अनिल (32), रमाशंकर (33), श्यामलाल (22) घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद करने के साथ घटना की सूचना पुलिस को दी।


घटनास्थल पर पहुंचे चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र, कांता, राहुल, चंचल और पिंटू को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने सभी घायलों को रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। निजी वाहन से घायल अपने घर गए। पुलिस ने क्रेन से डीसीएम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed