{"_id":"5aedf4974f1c1b62098b878a","slug":"121525544087-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंचे। मृतक के चाचा ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेंद्र गांव निवासी जुनैद खान एवं शाहिद खान के बीच घरेलू विवाद में आए दिन महिलाओं में गाली-गलौज एवं मारपीट होती रहती थी। रविवार को दिन में भी गाली-गलौज हुआ था। बाद में मामला शांत हो गया। सायंकाल कबीर खान का बेटा जुनैद खान (24) घर के पास पहुंचा था। इसी बीच विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडे और मुसल से हमला बोल दिया। हो-हल्ला सुन आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। परिवार के लोग घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। सर में गंभीर चोट देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की शाम एक घायल युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां मुन्नी चीखने-चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सांत्वना देने में जुट गए। मृतक का पिता कबीर खान मुंबई में कपड़ा की दुकान पर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना परिजनों ने उन्हें दी। परिवार के लोग रात में शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक जुनैद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इस प्रकरण में मृतक के चाचा ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा सुहेल खान ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।