{"_id":"4db56d561fbf978f0f68fce2f179906f","slug":"snake-with-eggs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सांप के आगे नाचा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सांप के आगे नाचा पूरा गांव
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी के गांव इंदौराबाग स्थित सिंचाई कालोनी में एक मजदूर के घर में रविवार की सुबह नाग-नागिन निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस ने चिडियाघर की टीम बुलाकर मामले की जांच कराई तो एक सांप व आठ अण्डे निकले। बाद में अण्डों व सांप को लेकर चिडियाघर की टीम चली गई।
विज्ञापन
बीकेटी के गांव इंदौराबाग में तहसील रोड स्थित सिंचाई विभाग की कालोनी में रहने वाले मजदूर बाबू सिंह के घर में बने मंदिर के पास कुछ अंडो के साथ एक सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
बाबू सिंह के परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अफवाह उडा दी कि बाबू सिंह के घर में अंडों के साथ नाग-नागिन निकले हैं।
सावन का महीनों होने के कारण इस अफवाह को सुनकर कई गांवों के ग्रामीणों की भीड जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की भीड को हटाकर बाबू सिंह के घर में ताला लगा दिया।
इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
चार घंटे के बाद मौके पर पहुंची चिडियाघर की टीम ने बाबू सिंह का आवास खुलवाकर मामले की सच्चाई परखी तो आठ अंडों के साथ एक सांप निकाला।
अंडों को लेकर चिडियाघर की टीम वापस चली गई। चिडियाघर की टीम के सदस्य सपेरा राजू ने बताया कि कि यह सांप धामिली है और सभी आठ अण्डे इसी सांप के है।