फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   six year old girl raped by relatives

छह साल की बच्ची से गैंगरेप, बनाई क्लिपिंग

Fri, 01 Feb 2013 02:39 PM IST
बागपत/ब्यूरो
बागपत/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
six year old girl raped by relatives

एक मां ने रिश्तेदारों पर अपनी छह साल की बेटी से रेप करने और उसकी क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने भाई-बहन की शादी भी करा दी।  महिला आयोग की अनदेखी के बाद पीड़िता ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
बागपत जिले में रमाला के एक गांव की महिला के मुताबिक खेकड़ा निवासी उसके पति ने एक बेटा हो जाने के बाद उसे छोड़ दिया था। इसके बाद हरिद्वार स्थित लक्सर के एक गांव में उसने दूसरी शादी कर ली, जिससे उसकी छह साल की एक बेटी है।
विज्ञापन


गुरुवार को बागपत के प्रभारी एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह से मिलकर महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पूर्व पति का भाई धोखे से उसकी बेटी को अपने साथ ले गया और सहारनपुर की चन्द्र विहार कॉलोनी में पूर्व पति के बेटे से ही जबरन उसकी शादी करा दी। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सहारनपुर में ही जेठ ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी से रेप किया और अश्लील क्लिपिंग बनाकर सहारनपुर और रुड़की में बांट दी। सात महीने तक बच्ची का यौन शोषण हुआ। इस हालत में दूसरे पति ने भी महिला से किनारा कर लिया। अब वह अपनी बेटी के साथ दर-दर की ठोकर खा रही है।


प्रभारी एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच रमाला थाना के प्रभारी को सौंपी गई है। उनसे जांच जल्दी पूरी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed