{"_id":"5da2128e8ebc3e015b67b534","slug":"quality-food-not-served-to-children-sitapur-news-lko486525278","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बच्चों को परोसे गए घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल, बीएसए ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बच्चों को परोसे गए घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल, बीएसए ने दी सफाई
Sun, 13 Oct 2019 11:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को परोसा गया मिड डे मील।
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत पानी में हल्दी डालकर चावल परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे जिला प्रशासन के होश उड़ गए। शाम होते-होते एडीएम, बीएसए, डीसी एमडीएम स्कूल पहुंचे। अभिभावक व नौनिहालों के बयान दर्ज किए। अभी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिचपरिया में शनिवार को नौनिहालों को दोपहर का भोजन परोसा गया। मेन्यू के मुताबिक शनिवार को सब्जी व चावल बनना था। इस दौरान शनिवार को नौनिहाल को एमडीएम खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
इस वीडियो में नौनिहाल पीले पानी के साथ चावल खा रहे थे। इसको देखकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पहले बीएसए अजय कुमार व डीसी एमडीएम बृजमोहन सिंह स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पूरे मामले की जांच की। बच्चों से उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद रात में एडीएम विनय पाठक भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने गांव के अभिभावक व बच्चों को बुलाकर अलग से भोजन की गुणवत्ता के बारे में गहनता से पूछताछ की।
Trending Videos
नहीं थी गड़बड़ी
बीएसए अजय कुमार ने कहा, भोजन में कोई गड़बड़ी नहीं थी। अभिभावक व बच्चों से पूछताछ की गई थी। जिन बच्चो की फोटो वायरल हुई है, उन बच्चों ने बताया है सब्जी बनी थी। पहले सोयाबीन खा लिया था। उसके बाद केवल रसा बचा था। उसी के साथ चावल खा रहे थे।