फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP wins eight seats in sitapur.

सीतापुर: भाजपा ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ा, उम्मीद से बढ़कर मिली सफलता

Fri, 11 Mar 2022 12:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

भाजपा ने सीतापुर जिले में उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है। जिले की आठ विधानसभाओं सीटों पर भगवा परचम लहराया है।

विज्ञापन
BJP wins eight seats in sitapur.
जीत के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने खेली होली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

2017 में मोदी लहर में जिले की सात सीटों पर भगवा परचम फहराने वाली भाजपा ने इस बार के चुनाव में अपनी ही जीत के रिकार्ड को ही तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की आठ विधानसभाओं सीटों पर उम्मीद से बढ़कर जीत हासिल की है। 2017 से बड़ी जीत दर्जकर भाजपा ने जिले में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। सिर्फ लहरपुर सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। यह सीट सपा के खाते में चली गई।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में एक सीट पाने वाली बसपा का इस बार खाता तक नहीं खुल सका। पिछली बार 2017 के चुनाव में सपा व बसपा को एक-एक सीट मिली थी। सात सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था। भाजपा को प्रचंड जीत मिलते ही हर तरफ रंग गुलाल उड़ने लगे। शहर में लोगों ने आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। पूरा जिला भगवामय हो गया।
विज्ञापन


मतगणना को लेकर गुरुवार की सुबह से ही लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। प्रत्याशी अपने एजेंटों के साथ मतगणना स्थल 11वीं वाहिनी और एपीटीसी पर सुबह आठ बजे से पहले ही पहुंच गए थे। प्रत्याशी बाहर बैठे प्रत्येक राउंड की काउंटिंग जानने को उत्सुक रहे। अगर लहरपुर को छोड़ दिया जाए तो सभी सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। किसी राउंड में सपा आगे बढ़ती तो किसी राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाए रखी। दोपहर करीब एक बजे सबसे पहले हरगांव विधानसभा का परिणाम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लगातार भाजपा के पक्ष में ही परिणाम आते रहे। इससे भाजपाइयों में जश्न का माहौल उत्पन्न हो गया। सपाई मायूस होकर मतगणना स्थल से लौटते रहे। अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा ने सदर, महोली, लहरपुर, सेवता, हरगांव, मिश्रिख व बिसवां में जीत हासिल की थी। सपा को महमूदाबाद व बसपा को सिधौली सीट पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार भाजपा ने अपने पुराने रिकार्ड को ही ध्वस्त करते हुए आठ सीटों पर दमदार तरीके से जीत दर्जकर करते हुए धमक बरकरार रखी है।

सपा को इस बार भी लहरपुर सीट हाथ लगी। जबकि पिछली बार महमूदाबाद सीट जीती थी। जबकि बसपा का जिले में खाता तक नहीं खुल सका। सबसे रोचक मुकाबला सदर सीट पर देखने को मिला। यहां पर भाजपा ने इस बार सबसे आखिर में राकेश राठौर गुरू को प्रत्याशी घोषित किया था। इनका पूर्व विधायक सपा के राधेश्याम जयसवाल के बीच काफी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इनके बीच आखिरी राउंड में परिणाम फाइनल हो सका। बिसवां में भाजपा के निर्मल वर्मा ने 105796 मत हासिल करके जीत हासिल की।

जबकि दूसरे नंबर पर सपा के अफजाल कौसर रहे। इन्होंने 95119 मत प्राप्त किए। इसी तरह लहरपुर सीट पर सपा के अनिल वर्मा ने 112462 मत हासिल करके विजय हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के सुनील वर्मा रहे। इनको 99643 मतों से संतोष करना पड़ा। महोली विधानसभा में भाजपा के शशांक त्रिवेदी को 111857 मत हासिल करके दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने 99357 मत हासिल करने में कामयाब रहे।
मिश्रिख सीट पर भाजपा के रामकृष्ण भार्गव ने 99935 मत प्राप्त करके जीत प्राप्त की। दूसरे नंबर पर सुभासपा के मनोज कुमार राजवंशी ने 79306 वोट हासिल किए। सीतापुर सदर सीट से भाजपा के राकेश राठौर गुरू को 99099 मत प्राप्त करके पहले बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के राधेश्याम जयसवाल रहे। इन्होंने 97320 मत हासिल किए। सिधौली विधानसभा में भाजपा के मनीष रावत106022 ने मत हासिल करके जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर सपा के डॉ. हरगोविंद भार्गव रहे।


जिन्होंने 96121 वोट प्राप्त किए। हरगांव विधानसभा में भाजपा के सुरेश राही ने 116565 वोट पाकर दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक रामहेत भारती रहे। जिनको 78217 मतों से संतोष करना पड़ा। सेवता विधानसभा से भाजपा के ज्ञान तिवारी ने 107980 वोट प्राप्त करके लगातार दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। जबकि दूसरे नंबर पर सपा के महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू रहे। इनको 87619 मत प्राप्त किए। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपाइयों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed