{"_id":"56db1e904f1c1b032d8b4cb4","slug":"young-girl-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में शनिवार को एक किशोरी की जान चली गई। मां को बचाने पहुंची पुत्री को पिता ने बुरी तरह पीट दिया। इससे गुस्साई किशोरी ने फांसी लगा ली। घबराए पिता ने आननफानन उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उधर, खबर पाकर पहुंची पुलिस ने किशोरी की जली हुई लाश के अंश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बाबा की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला संदना के खेरवा गांव का है।
विज्ञापन
गांव निवासी मोनी (17) पुत्री दीपू सिंह का शव शनिवार दोपहर फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवारीजनों ने आननफानन उसका दाह संस्कार कर दिया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि एक पिता ने बेटी की हत्या कर उसकी लाश जला दी है।
विज्ञापन
इस पर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह व एसओ संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच गए। एसओ का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि दीपू शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शराब पीकर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था।
पुत्री मोनी अपनी मां को बचाने दौड़ी तो आरोपी ने बेटी को भी पीट दिया। इससे नाराज होकर किशोरी ने कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर घर वालों के होश उड़ गए। आननफानन गांव के बाहर उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
पर कुछ देर बाद ही एसओ मौके पर पहुंच गए और जली हुई लाश के कुछ अंश बरामद कर लिए। सीओ कपिल देव सिंह ने बताया कि किशोरी के बाबा की तहरीर के आधार पर मृतका के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।