फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Band baje will be celebrated as Venus rises

रौनक: शुक्र उदय होने के साथ ही होगी बैंड बाजे की धूम, बाजारों में हो रही जमकर खरीदारी

Mon, 21 Nov 2022 04:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 04:33 PM IST
सार

24 नवंबर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर लोगों व व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Band baje will be celebrated as Venus rises
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शुक्र उदय होने के साथ ही 24 नंवबर से सहालग शुरू हो जाएगी। हर ओर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। कई जोड़े दांपत्य जीवन में बंध जाएंगे। विवाह को लेकर परिजनों व व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 नवंबर से शुक्र उदय होते ही सहालगें शुरू हो जाएंगी। यह 14 दिसंबर तक चलेंगी।

विज्ञापन


सहालगों को लेकर रविवार के दिन भी बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। जहां बंदी होने के कारण आम दिनों में सन्नाटा छाया रहता था, वहीं इस रविवार को बाजार में भीड़ देखने को मिली। साड़ियों की दुकानों पर काफी महिलाओं की भीड़ रही। सर्राफा की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। सराफा व्यापारियों ने बताया कि कई ग्राहकों ने पहले से ही आभूषण बनाने के लिए आर्डर बुक करा दिए थे। इसके साथ ही कुछ लोग अभी भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


14 दिसंबर तक चलेंगी सहालग
आचार्य आशीष शास्त्री ने बताया कि शुक्र उदय होते ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। यह 14 दिसंबर तक चलेंगे। इसके बाद खरमास होने के कारण एक माह तक कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। मकर संक्रांति होते से फिर से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जो नौ मार्च तक चलेंगे। उसके बाद फिर एक माह का खरमास होने के कारण कोई वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक है बुकिंग
बैंड मालिक जुल्फकार ने बताया कि 22 दिनों की सहालग में उनके पास संतोषजनक बुकिंग हुई है। खरमास खत्म होने के बाद फरवरी और मार्च माह की बुकिंग भी उनके पास आ चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने अपने गायक कलाकारों को पहले से ही अवगत करा दिया है। किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।


आर्डर पर बनाए गए हैं आभूषण
गुरु ज्वैलर्स के सत्यम रस्तोगी ने बताया कि अपने मन मुताबिक डिजाइनों को पसंद करने के बाद ग्राहकों ने एडवांस में ही आर्डर दिए हैं। इसके साथ ही अब वह लोग भी खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं, जिन्हें उपहार में अंगूठी या चेन देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed