{"_id":"56e457944f1c1bca738b4592","slug":"performance-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते कार्डधारक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डधारकों में राशन का वितरण न किए जाने व लोगों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दस बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन दिया। कोटेदार की दुकान पर कार्रवाई करते हुए अन्यत्र कोटा से संबद्ध करने की मांग की। मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन आपूर्ति निरीक्षक को दिया।
शोहरतगढ़ विकास खंड के कपिया ग्रांट के ग्रामीणों ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार जनवरी माह से राशन व केरोसिन नहीं दे रहा है। कार्डधारकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है।
यह भी आरोप लगाया कि बीपीएल कार्डधारकों को 20 किलो खाद्यान्न दो सौ रुपये व अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो खाद्यान्न 100 रुपये में देता है। ग्राम प्रधान शहाबुल ने कहा कि कोटेदार की मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
विज्ञापन
जिस पर कोटेदार को नियमानुसार वितरण करने को कहा गया, लेकिन उसके रवैए में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों के साथ हमें तहसील में आना पड़ा। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक से कोटेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में राजेन्द्र, बलिराम, जोखन, संजय, शकील, मोहम्मद अली, राधेश्याम, हफीजुल्ला, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही जांच कर के आरोप सही मिलने पर कोटेदार के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।