फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wanted arrested

पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बस्ती जिले के शातिर अपराधी को देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ क्षेत्र के ग्राम चिताही से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार किए गए अपराधी पर बस्ती पुलिस ने पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।

पकड़े गए अपराधी का नाम पवन कुमार व जिला बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर का निवासी बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती जिले का शातिर अपराधी थाना क्षेत्र में कोई घटना को अंजाम देने की नीयत से आया हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


मुखबिर ने दूर से निशानदेही किया। अपराधी को दौड़ा कर जवानों ने धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि थाना क्षेत्र के एक मामले में 29 जनवरी 2015 से वांछित चल रहा है। जिला बस्ती के वाल्टरगंज थाना में गैंगस्टर तामील कराया गया है। वहां चोरियों के कई मामलों में भी वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गैंग भी है, जिसमें मुख्य रूप से 3 सदस्य शामिल है। पड़ोसी जिलों में भी ऐसे सदस्य मौजूद है जो अपराध करने के लिए आते है फिर वापस लौट जाते है। बस्ती पुलिस का दबाव बढने के बाद गैंग ने संतकबीर नगर जिला के धनघटा क्षेत्र के पास आजमगढ़ जिले के बार्डर पर ठिकाना बना लिया है। एसओ ने कहा कि पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद गैंग के बाकी सदस्यों की धर पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed