{"_id":"5e0248678ebc3e87d53c408e","slug":"3-statues-theft-siddharthnagar-news-gkp3345671159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर द्वारा मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, आसपास के लोगों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर द्वारा मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, आसपास के लोगों पर शक
Wed, 25 Dec 2019 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर/बिस्कोहर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर/बिस्कोहर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ्ढी खास गांव के इस मंदिर से मूर्ति हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढीखास गांव में ठाकुरद्वारा से अष्टधातु की तीन मूर्तियां सोमवार की रात चोर उठा ले गए। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा के लिए गए लोगों को हुई, तो पुलिस को सूचना दी। साथ ही पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे तक मंदिर में कीर्तन भी हुआ था। ऐसे में चोरी होना यह दर्शा रहा है कि कहीं न कहीं आसपास के लोग इस घटना में शामिल हैं।
क्षेत्र के बुड्ढीखास गांव में ठाकुरद्वारा है। सामने रहने वाले मंदिर के मालिक बुधराज प्रजापति ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे तक मंदिर में कीर्तन-भजन होने के बाद लोग चले गए। उसके बाद रोज की तरह मंदिर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह मेरी बेटी जगी तो देखी कि मंदिर का ताला टूटा और दरवाजा खुला हुआ है। उसने शोर मचाया, तब हम लोग पहुंचे तो देखे कि मंदिर से अष्टधातु की राम, लक्ष्मण व सीता की तीन मूर्तियां नहीं हैं। जबकि हनुमान की मूर्ति रखी हुई मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव निवासी व भाजपा जिलामंत्री पंकज सिंह को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक मूर्ति दस से पंद्रह किलोग्राम की थी और मंदिर की एक चाबी बुधराज व दूसरी चाबी मंदिर के पुजारी गांव निवासी मनबहाल के पास रहती थी। वर्तमान में इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मामले की तहरीर त्रिलोकपुर थाने में दी गई है। एसओ विजय दूबे ने बताया कि जिले से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई थी। इसमें मंदिर का ताला तोड़ने का साक्ष्य नहीं मिला।
पूछताछ में बुधराज प्रजापति व पुजारी मनबहाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर की एक चाबी खो गई थी। बाकी दो चाबियाें में से एक-एक हम दोनों के पास रहती है। फिलहाल, मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।