फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shooter took revolver from Munger, met betel nut in Nepal hotel

Jeeva Murder: मुंगेर से ली थी रिवाल्वर... नेपाल के होटल में सुपारी देने वाले से मिला, शूटर के चार बड़े खुलासे

Wed, 14 Jun 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Jun 2023 09:40 AM IST
सार

गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर विजय ने रिवाल्वर मुंगेर से ली थी। शूटर ने नेपाल के होटल में सुपारी देने वाले से मुलाकात की थी। ये दोनों तथ्य रिमांड अर्जी में भी विवेचक ने लिखे हैं। इन दोनों तथ्यों के अलावा दिए गए पूरे बयान के सत्यापन का हवाला देकर पांच दिन की रिमांड मांगी है। 

विज्ञापन
Shooter took revolver from Munger, met betel nut in Nepal hotel
Sanjeev Jeeva Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर विजय यादव ने जिस रिवाल्वर से जीवा पर गोलियां बरसाईं थीं वह मुंगेर (बिहार) से ली गई थी। ये खुलासा कोर्ट में दी गई रिमांड अर्जी से हुआ है, जिसमें विजय के बयान में इस अहम तथ्य का जिक्र है। 
विज्ञापन


वहीं, सुपारी देने वाले से उसकी मुलाकात नेपाल के काठमांडो स्थित एक होटल में हुई थी। ये दावे विजय ने पूछताछ में किए हैं। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड की मांग की है। सात जून को एससी-एसटी कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में संजीव पेशी पर लाया गया था। 
विज्ञापन


कोर्ट रूम में संजीव पर रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मौके से शूटर विजय यादव उर्फ आनंद पकड़ा गया था और रिवाल्वर बरामद हुई थी। पुलिस अफसर तब से खामोश थे। रिवाल्वर कहां से आई? ये सवाल सबसे अहम था। अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विजय को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी थी, जिसमें विजय के बयान का जिक्र कर दावा किया है कि उसने पूछताछ में बताया कि जिस रिवाल्वर से उसने वारदात को अंजाम दिया वह उसको मुंगेर में मिली। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर इस बारे में तस्दीक करेगी। इसके अलावा वह लखनऊ में कई जगहों पर घूमा था। कुछ लोगों से मिला भी था। इस बारे में गहनता से छानबीन जारी है।

किसने मुहैया कराई, ये सवाल बरकरार
पुलिस को अभी तक ये जवाब नहीं मिल सका है कि विजय को मुंगेर में रिवाल्वर किसने मुहैया कराई थी। किसी बड़े असलहा तस्कर ने या फिर सुपारी देने वाले शख्स ने। इन्हीं सब सवालों को उसको रिमांड पर लेकर पूछा जाएगा। ये भी बड़ा सवाल है कि चेकोस्लोवाकिया की विदेशी रिवाल्वर मुंगेर तक कैसे और किसके पास पहुंची। ये पूरा नेटवर्क पुलिस खंगालेगी। आरोपी के दावे में कितनी की सच्चाई है, ये आगे की तफ्तीश में ही साफ हो पाएगा।

होटल में काम करने का किया दावा
विजय ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल के काठमांडो में स्थित एक होटल में काम करता था। उसके मुताबिक कथित तौर पर सुपारी देने वाले से उसकी इसी होटल में मुलाकात हुई थी। हालांकि अर्जी में सुपारी देने वाले के नाम का जिक्र नहीं है। विदेश मंत्रालय से अनुमति लेने समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद एक टीम काठमांडो जाएगी, जिससे इस तथ्य का सत्यापन हो सके। पुलिस पता करेगी कि विजय ने जिस होटल का जिक्र उसने किया है, उसमें वह काम करता भी था या नहीं।

सार्वजनिक शौचालय में पहने थे वकील के कपड़े
पुलिस को दिए बयान में विजय ने कहा कि वह एक ओवरब्रिज से नीचे उतरा था। वहीं पर चौराहे के पास बने सार्वजनिक शौचालय में उसने वकील के कपड़े पहने। उसके बाद कोर्ट पहुंचा था। पुलिस पूछताछ कर पता करेगी कि आरोपी किस ओवरब्रिज व किस शौचालय का जिक्र कर रहा है। वहां लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल कर इसके बारे में जानकारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक जिस बड़े चौराहे का जिक्र शूटर ने किया है वह परिवर्तन चौक है। इसकी तस्दीक पूछताछ में हो सकेगी।

कोर्ट रूम में जीवा की हत्या
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में सात जून को दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। 
 

वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed