Shamli: बिडौली में यमुना नदी का पुल तैयार, एप्रोच रोड का कार्य अधूरा, जाम से मिलेगी मुक्ति
मेरठ-करनाल हाईवे पर वेस्ट यूपी और हरियाणा व पंजाब को जोड़ने वाला बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नवीन पुल नए साल में पूरा काम होने पर चालू हो जाएगा। हरियाणा के करनाल की ओर पुल और एप्रोच रोड बालू डाल कर समतल किया जा रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर वेस्ट यूपी और हरियाणा व पंजाब को जोड़ने वाला बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नवीन पुल नए साल में पूरा काम होने पर चालू हो जाएगा। यमुना के दो लेन के पुल चालू होने के बाद आने जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
105 किमी लंबाई के मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण, बाईपास और पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। हाईवे पर वेस्ट यूपी और हरियाणा, पंजाब को जोड़ने वाला बिडौली में यमुुना नदी पर दो लेन का नवीन पुल प्रस्तावित है। हरियाणा के करनाल जिला मुख्यालय के बाईपास से लेकर वेस्ट यूपी की सीमा पर बिड़ौली में यमुना नदी की पुल तक 15 किमी लंबाई का हाईवे का कार्य पूरा हो चुका है।
हरियाणा की सीमा बिड़ौली यमुना पुल पर नवीन दो लेन का पुल लिंटर कार्य पूरा हो चुका है। यमुना नदी के पुल पर 50 फीसदी रैलिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
हरियाणा के करनाल की ओर पुल और एप्रोच रोड बालू डाल कर समतल किया जा रहा है। बालू और मिट्टी को रोकने के लिए एप्रोच रोड की दीवार नहीं बनी है। यमुना नदी के शामली सीमा पर बिड़ौली की ओर एप्रोच रोड का पूरी तरह अधूरा है।
मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी के उपमहाप्रबंधक केपी सिंह का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास के सभी फ्लाईओवर और बिडौली में यमुना पुल 31 मार्च तक पूरा हो जाएंगे। 31 मार्च 2023 के बाद यमुना नदी और बाईपास को चालू कर दिया जाएगा।
जाम से मिलेगी मुक्ति
बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का 32 साल पुुराना पुल है। दो लेन का पुल होने से आने जाने वाले वाहनों का लंबा जाम लग जाता था। पुलिस की मदद से जाम खुलवाना पड़ता था। वर्ष 2017 के बाद मेरठ-करनाल हाईवे को एनएच का दर्जा देकर चौड़ीकरण, बाईपास और पुलों का निर्माण कराए जाने के लिए दो साल पहले निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़े: गंगा स्नान 2022: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
यमुना नदी पर दो लेन का पुल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस पुल के चालू होने में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, असंध, कैथल, अंबाला, चंडीगढ़ और जालंधर आने में सुविधा होगी।