फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women will try to identify Nepal border

नेपाल बाॅर्डर पर होगी युवतियों की पहचान की कोशिश, चार माह पहले धारदार हथियार से की गई थी दोनों की हत्या

Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women will try to identify Nepal border
shamli police - फोटो : amar ujala
शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में चार माह पूर्व दो युवतियों के हत्याकांड में उनकी पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस अब नेपाल बार्डर से लगे थाना क्षेत्रों में युवतियों की पहचान कराने की कोशिश करेेगी। इसके लिए पुलिस नेपाल बार्डर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


20 मई की देर शाम जगनपुर के जंगल में दो अज्ञात युवतियों के खून से लथपथ शव मिले थे। युवतियों के सिर पर धारदार हथियारों से वार करके हत्या की गई थी। दो दिन बाद मेरठ से आई फोरेंसिक टीम ने शव मिलने के स्थान से खून के धब्बों का पीछा किया था तो आर्यपुरी बंजारा बस्ती का एक मकान संदेह के घेरे में आ गया था।
विज्ञापन


बाद में फोरेंसिक टीम संदिग्ध मकान में पहुंची तो मकान मालिक परिवार के साथ फरार मिला। वहां से डीएनए मिलान के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। हत्या को चार माह बीत जाने के बाद भी न तो युवतियों की पहचान हुई और न ही हत्यारों का कोई सुराग लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों की पहचान के लिए पुलिस अब नेपाल बार्डर से लगे थाना क्षेत्रों व रेलवे स्टेशनों पर मृतक युवतियों के फोटो चस्पा करेगी। ताकि यदि उस क्षेत्र की युवतियां गायब हुईं हों तो उनका पता चल सके।

इसके अलावा बिहार व पश्चिमी बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भी युवतियों के फोटो चस्पा किए जाएंगे। कोतवाली में तैनात एसआई के नेतृत्व में पुलिस की टीम नेपाल बार्डर के लिए रवाना हो गई है।


कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि नेपाल बार्डर से सटे यूपी के सभी थानों, रेलवे स्टेशन के अलावा बिहार व बंगाल जाने वाली ट्रेनों में मृतक युवतियों के फोटो चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed