फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tiktok-share it started getting deleted from youth mobile

शामली: युवाओं के मोबाइल से डिलीट होने से लगे चाइनीज एप टिक-टॉक और शेयर इट

Wed, 01 Jul 2020 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tiktok-share it started getting deleted from youth mobile
अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती मुस्कान थाना भवन - फोटो : SHAMLI
भारत- सीमा पर तनाव के चलते केंद्र ने 59 चीन के ऐप पर रोक लगा दी है। केंद्र के इस फैसले के बाद लोगों ने अपने मोबाइल से चीनी एप डिलीट करने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा वालंटियर्स ने तो मुहिम ही छेड़ दी है। उन्होंने न सिर्फ अपने मोबाइल से ये एप डिलीट किए, बल्कि अपने गली मोहल्लों में भी लोगों से इन्हें डिलीट कराया। बड़े, बुजुर्ग महिला भी पीछे नही रही। उन्होंने भी इन्हें डिलीट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हम सब देश के साथ
लिलौन निवासी रासेयो छात्र मनीष अली ने बताया कि उन्हें टिकटॉक का बहुत शौक था। इस पर खूब वीडियो बनाता था, लेकिन अब मामला देश की सुरक्षा का है। वह सरकार के फैसले के साथ हैं। उन्होंने अपने मोबाइल से टिकटॉक डिलीट कर दिया है । साथ ही अपने चार दोस्तों से भी चीनी एप डिलीट कराए।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं
थानाभवन की मुस्कान गरिमा वर्मा ने भी अपने मोबाइल से टिकटॉक और शेयर इट डिलीट किए हैं। बताया कि चीनी एप देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए उन्हें इन एप को डिलीट करना ही चाहिए। वह अपने गली मोहल्ले में और रिश्तेदारों सबको फोन करके इन्हें डिलीट करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को सबक सिखाना जरूरी
शहर की गृहिणी शालू गर्ग ने बताया कि चीन ने हमारे देश के बाजार पर कब्जा किया हुआ है। हमारी वजह से ही उसकी आर्थिक कारोबारी हालत बहुत बेहतर है, लेकिन सीमा पर जो कुछ चल रहा है उससे वक्त आ गया है कि अब चीन को सबक सिखाना होगा। ये निर्णय सरकार का उसी दिशा में पहला कदम है।

देश प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं
शामली की प्रिया और रश्मि को भी टिकटॉक पर वीडियो बनाने का शौक था। कई वीडियो खूब चली, लेकिन अब उन्होंने खुद ही टिकटॉक को अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया है। उनकी दिलचस्पी अपने देश से बढ़कर नहीं है। वह औरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इन्होंने भी डिलिट किए
दरगाहपुर के माइकल, रेलपार निवासी रिया, शामली की प्रिया, रश्मि, कैराना के शुएब, आदि ने भी कई चाइनीज एप किए। उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने बताया कि रासेयो वालिंटयर्स ने ये मुहिम शुरू की है। उन्होंने खुद के साथ दूसरों से भी ये एप डिलिट कराए हैं।

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती शगुन उपाध्याय

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती शगुन उपाध्याय- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करता माइकल दरगाहपुर शामली

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करता माइकल दरगाहपुर शामली- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती रिया रेलपार शामली

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती रिया रेलपार शामली- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट गरिमा वर्मा थाना भवन

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट गरिमा वर्मा थाना भवन- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती प्रिया शामली

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती प्रिया शामली- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करता मनीष अली लिलौन शामली

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करता मनीष अली लिलौन शामली- फोटो : SHAMLI

 

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती रश्मि शामली

अपने मौबाइल से चाईनीज एप डिलीट करती रश्मि शामली- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed