फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested for posting inflammatory posts on social media

शामली: कैराना में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for posting inflammatory posts on social media
कैराना कोतवाली पहुचे डीएम और एसपी। - फोटो : SHAMLI

शामली  के कैराना में अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। दो अन्य युवकों ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अयोध्या प्रकरण में नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस फैसले को लेकर कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी सादिक मलिक ने अपनी फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट वायरल कर दी। आरोपी ने विवादों में रहे एक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के लिए लोगों से काम करने का आह्वान करने की पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट से लोगों की भावनाएं उत्तेजित कर लोक शान्ति भंग करने का प्रयास किया गया। यह मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी आसिफ निवासी मोहल्ला आलकला और इसराइल निवासी मोहल्ला बेगमपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि किलागेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई धर्मेन्द्र सिंह यादव की तरफ से आरोपी सादिक, आसिफ निवासीगण मोहल्ला आलकला और इसराइल निवासी मोहल्ला बेगमपुरा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनहें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले भी पुलिस ने अयोध्या प्रकरण में फैसला आने के बाद फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में मोहल्ला आलकला निवासी डाक्टर अरशद को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

एसपी, डीएम और खुफिया विभाग ने डाला डेरा
फेसबुक पर अयोध्या फैसले के बाद भड़काऊ पोस्ट करने का मामला समाने आने पर एसपी अजय कुमार और डीएम अखिलेश कुमार कोतवाली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों से काफी देर तक गहन पूछताछ की।

खुफिया विभाग की टीमों ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपी सादिक व उसके दोनों साथियों से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान खुफिया विभाग की टीमें तीनों आरोपियों का आतंकी कनेक्शन भी तलाशने में जुटी रही, हालांकि अभी तक आतंकी कनेक्शन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। खुफिया विभाग की टीम ने कस्बा कैराना में डेला डाला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed