फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drunken home guards beat

नशे में धुत होमगार्ड की धुनाई

Sun, 06 Mar 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 06 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
कैराना रोड पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड, युवक से बाइक लेकर भाग निकला। दो दिन बाद शनिवार को युवक ने आरोपी होमगार्ड को गौशाला रोड में दबोच लिया। आरोप है कि इस दौरान शराब के नशे में होमगार्ड ने युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस पहुंची और होमगार्ड को कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी प्रभात दो दिन पूर्व कैराना रोड पर गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने उससे बाइक मांगी और थोड़ी देर में आने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी होमगार्ड नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी होमगार्ड का पता नहीं लगा। कोतवाली में जाकर भी उसने होमगार्ड की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


शनिवार को प्रभात ने आरोपी होमगार्ड को गौशाला रोड पर घूमते देखा, तो उसे रोक लिया। आरोप है कि होमगार्ड शराब के नशे में था और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिस पर प्रभात ने अन्य मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर आरोपी होमगार्ड की धुनाई कर दी। सूचना पुलिस पहुंची और आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस दौरान पीड़ित युवक की बाइक का कोई पता नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि होमगार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed