{"_id":"5f59258b8ebc3e368b699d9c","slug":"buses-may-start-soon-for-neighboring-states-shamli-news-mrt500528716","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: पड़ोसी राज्यों के लिए जल्द शुरू हो सकती हैं बसें, रोडवेज की आय में भी होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पड़ोसी राज्यों के लिए जल्द शुरू हो सकती हैं बसें, रोडवेज की आय में भी होगी बढ़ोतरी
Thu, 10 Sep 2020 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार-रविवार का लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों के लिए यूपी रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीद जग गई है। शासन से इन राज्यों में बसों के संचालन को लेकर अनुमति मिलने की आस जगी है। पड़ोसी राज्यों के बस संचालन की अनुमति मिल जाए तो चार राज्यों के लिए 100 से ज्यादा बसों का संचालन शुरू हो जाएगा और रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन लागू होने के बाद से यूपी रोडवेज की बसों का पड़ोसी प्रदेश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए संचालन बंद है। जून माह से सिर्फ यूपी रोडवेज बसों का संचालन प्रदेश में चल रहा था।
विज्ञापन
बसें दिल्ली सीमा के लोनी बार्डर, हरियाणा के करनाल जिले की सीमा यमुना नदी के बिडौली, उत्तराखंड के बार्डर छुटमलपुर तक ही जा रही हैं। हालांकि हरियाणा के पानीपत से शामली के लिए सीमित बसों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले शनिवार फिर रविवार के लॉकडाउन खत्म करने के आदेश दिए। इसके बाद अंतरराज्यीय बसों के संचालन की भी उम्मीदें जगी हैं।
यूपी रोडवेज सहारनपुुर के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि लाकडाउन खत्म होने के बाद अंतरराज्यीय बसों के संचालन के लिए निगम मुख्यालय से आदेश फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही आदेश प्राप्त होने की संभावना है।