{"_id":"5f0612318ebc3e63725ade45","slug":"accident-in-karnal-two-workers-killed-six-injured-shamli-news-mrt490307850","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करनाल में हादसा, दो श्रमिकों की मौत और छह घायल, मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: करनाल में हादसा, दो श्रमिकों की मौत और छह घायल, मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 09 Jul 2020 04:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के भाटू गांव निवासी दो श्रमिकों की हरियाणा के जनपद करनाल में पिकअप में मिनी ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि छह श्रमिक घायल हो गए। श्रमिकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भाटू निवासी आठ लोग दो दिन पूर्व लुधियाना में काम की तलाश में गए थे। मंगलवार देर रात सभी लोग करनाल होते हुए गांव लौट रहे थे। हरियाणा के जनपद करनाल में नंगला चौक को पार किया तभी सामने से मिनी ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुनील (24) और मोहित (19) निवासी भाटू ने मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकुर, कार्तिक, कपिल, केसपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं राहगीरों की सूचना पर करनाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को करनाल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायलों परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन करनाल के लिए रवाना हो गए। दो युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव में पहुंचे,जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: इस शख्स ने बनाई ऐसी मशीन, एक घंटे में तैयार करेगी पांच हजार ईंटें
डेढ़ साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
हरियाणा में हुई दुर्घटना में मौत का शिकार बने सुनील की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। उसके एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। सुनील की मौत से जहां अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उसकी पत्नी भी बार-बार बेसुध हो रही है जिसे अन्य महिलाएं संभाल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण फैक्टियां व अन्य काम धंधे बंद हो जाने से लोग मजदूरी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। गांव के युवक काम धंधे की तलाश में लुधियाना गए थे लेकिन वहां भी कोई काम नहीं मिला जिसके बाद वे गांव लौट रहे थे, लेकिन परिजनों को क्या पता था कि अब सुनील घर नहीं आ सकेगा। दूसरी ओर 19 वर्षीय मोहित की मौत होने से भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/