फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 infected patients including child found

शामली: बारह साल के बच्चे से 68 साल की वृद्धा तक 29 नए संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
29 infected patients including child found

शामली जनपद में मंगलवार को कोरोना के 29 मरीज मिले हैं। इनमें 12 साल के बालक से लेकर 68 साल की वृद्धा तक शामिल हैं। 18 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 177 हो गई है।

विज्ञापन


डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले को प्राप्त हुई कोरोना की रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 23 शामली क्षेत्र के हैं, जबकि दो थानाभवन और चार कांधला क्षेत्र के हैं। संक्रमित मिले मरीजों में कांधला क्षेत्र का 12 साल का एक बालक भी शामिल है, जबकि शामली की एक 68 वर्षीया वृद्धा को भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा आज आए संक्रमितों में ज्यादातर 35 से 55 साल की आयु के बीच के हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में अब कोरोना के 851 केस मिल चुके हैं जबकि वर्तमान में 177 सक्रिय हैं। 663 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जरूरी सामग्री
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ डा. संजय भटनागर को कोविड-19 के चलते एल-1 व एल-2 अस्पताल के लिए प्रतिदिन प्रयोग आने वाली सामग्री उपलब्ध कराई। डीएम ने निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


सीएमओ को अस्पताल में गरम पानी उपलब्ध कराने के लिए दो गीजर दिए गए। 10 इलेक्ट्रिक केतली, 50 पेटी पानी, 50 बाल्टी, 50 जग, हैंडवाश और प्रतिदिन प्रयोग करने वाली किट दी गई, जिसमें साबुन, शैंपू, तेल, शीशा, कंघी आदि सामग्री शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डा. सफल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed