{"_id":"5ac28a6c4f1c1bbc618b5209","slug":"181522698860-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
दौराला। एन-एच 58 स्थित मटौर गांव के सामने अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।
बड़कली गांव निवासी 38 वर्षीय संदीप शनिवार की शाम अपनी बाइक पर सवार होकर दौराला से मटौर होता हुआ अपने गांव जा रहा था। जब वह हाईवे पर मटौर गांव के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे टोल एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।