{"_id":"67ad9a50bdd7d9b1370f4d92","slug":"shamli-lavish-strings-linked-to-pakistan-afghanistan-thailand-and-america-defrauded-10-thousand-people-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, थाईलैंड और अमेरिका से जुड़े लविश के तार... 10 हजार लोगों से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, थाईलैंड और अमेरिका से जुड़े लविश के तार... 10 हजार लोगों से की ठगी
Thu, 13 Feb 2025 12:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:48 PM IST
सार
210 करोड़ की ठगी के मामले में ईडी जांच कर रही है। शामली के सलेक विहार में दो दिन पहले छापा मारा था। अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी और दुबई के शेखों के साथ लविश (सुनील शेट्टी के बगल में)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंपनियों में रुपये इनवेस्ट कराकर दस हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाले दुबई में बैठे लविश चौधरी के तार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अमेरिका, थाईलैंड और बैंकाक तक से जुड़े हैं। ईडी के हाथ अफगानिस्तान और अन्य देशों के प्रभावशाली लोगों की वीडियो और फोटो भी लगी हैं। इनका कनेक्शन तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
दुबई में हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा के साथ लविश।
- फोटो : अमर उजाला
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि नवाब से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि लविश चौधरी हर तीन माह में दुबई के किसी एक आलीशान होटल में कार्यक्रम आयोजित करता था, जिसमें पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान और अन्य देशों के प्रभावशाली लोगों को बुलाता था। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने अरबों, खरबों रुपया लविश की कई कंपनियों में इनवेस्ट किया हुआ है। उक्त लोगों का पूरा खर्च खुद लविश वहन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
210 करोड़ की ठगी का आरोपी लविश।
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं लविश ने हाल ही में अपनी बहन की शादी दुबई में कराई थी, जिसमें वेस्ट यूपी समेत देशभर के एजेंट और अन्य लोग शामिल हुए थे। इनके वीजा, पासपोर्ट की जांच के लिए ईडी ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। बागपत, शामली के छह लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ होगी। 100 वीजा, पासपोर्ट की जांच कराई जा रही है।
कंपनी में सुजडू से हुआ सबसे अधिक निवेश
क्यूएफएक्स कंपनी में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। जिले में ठगी के पीड़ित सामने नहीं आए हैं, लेकिन सुजडू गांव में सबसे ज्यादा निवेश की चर्चा है। ईडी की छापे के साथ ही एजेंट एक तरह से लापता हो गए हैं। निवेशकों के बीच बेचैनी का माहौल है। डेढ़ साल से लविश दुबई से कंपनी चला रहा है।
पश्चिम यूपी ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात में नेटवर्क है। आईक्यूएफएक्स से पहले भी तीन कंपनियां चला चुका है। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर और हिमाचल प्रदेश में मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर फिर काम शुरू कर दिया गया। एक से तीन लाख रुपये के निवेश पर पांच प्रतिशत और इससे ज्यादा निवेश पर सात प्रतिशत के हिसाब से रुपये रिटर्न किए जाते हैं। सुजडू, रामपुरम, अंबा विहार, खतौली क्षेत्र से बड़ी धनराशि का निवेश कराया गया है। ईडी के छापे के बाद निवेशकों के बीच बेचैनी है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने लोन लेकर या उधार लेकर निवेश किया। करोड़पति बनने की चाह में कंपनी में रुपये लगाए, लेकिन अब सब लुटता नजर आ रहा है।

लविश बोला, कुछ समय पहले दुबई आया था नवाब
शामली के नवाब को लेकर लविश ने कहा कि नवाब कुछ समय पूर्व घूमने के लिए दुबई आया था। हालांकि उसका बिजनेस से कोई मतलब नहीं था। उधर, दुबई में नवाब ने क्या-क्या किया, किससे मिला, इसकी जांच ईडी ने शुरू कर दी है।
कई एजेंट हुए भूमिगत : ईडी के छापे के बाद शामली, बागपत के कई एजेंट भूमिगत हो गए हैं। इससे पूर्व वह लोगों को रुपये लगवाने के लिए अमीर बनने का झांसा दे रहे थे।
नाई से लेकर हलवाई, सब्जी विक्रेता तक ने किया निवेश
शहर के कई नाई से लेकर हलवाई, सब्जी विक्रेता ने भी लविश की कंपनी में निवेश किया हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर सब्जी विक्रेता, हलवाई ने बताया कि अगले माह उन्हें दुबई के टूर का झांसा दिया जा रहा था। अब उनके रुपये फंसने का डर सता रहा है।

अमेरिका में कराया हुआ है रजिस्ट्रेशन
ईडी के अनुसार जांच में पता चला है कि लविश ने वाईएफएक्स ब्रोट ब्रो टीएलसी का पंजीकरण अमेरिका में कराया था, जिसका सीईओ खुद लविश है। इसी कंपनी में अधिकतर लोगों के रुपये अब लगवाए जा रहे हैं।
नवाब का मकान पड़ा रहा बंद
ईडी के छापे के बाद नवाब शामली के जिस सलेक विहार के मकान में रह रहा है, वह बंद रहा। रुपये लगाने वाले भी कुछ लोग पहुंचे, मगर वह नहीं मिल सका।