{"_id":"56e17fe54f1c1b1d2e8b4568","slug":"wall-crash-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर दीवार गिरी, दबकर काश्तकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर दीवार गिरी, दबकर काश्तकार की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्वालियर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांट रोड पर मिश्रा कोल्ड स्टोर में बुधवार की देर रात एक ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर काश्तकार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी जय सिंह के 40 वर्षीय बेटे इंचार्ज सिंह उर्फ नन्हें बुधवार को पड़ोसी गांव मल्लपुर निवासी अमित की ट्रैक्टर-ट्राली से कांट रोड स्थित मिश्रा कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने आए थे। रात करीब दस बजे उनका नंबर आने वाला था। अमित ट्रैक्टर-ट्राली लिए लाइन में खड़े थे। इसी बीच पीछे आए एक ट्रैक्टर-ट्राली ने लाइन में घुसने का प्रयास किया। जिसकी चपेट में आकर कोल्ड स्टोर की चहारदीवारी गिर गई। जिसकी चपेट में आकर इंजार्च सिंह दब गए, लेकिन यह बात किसी को पता नहीं लग पाई। अमित ने आलू कोल्ड स्टोर में जमा करा दिए। इसके बाद वह करीब दो घंटे तक इंचार्ज को तलाश करता रहा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रात करीब एक बजे अमित ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर चला गया। बृस्पतिवार की सुबह अमित ने इंचार्ज घर के फोन करके आने की बात पूछी, परिवार वाले भी इंचार्ज के घर नहीं पहुंचने से परेशान थे। सुबह करीब आठ बजे कोल्ड स्टोर सुरेश ने अमित को फोन करके बताया कि उनके साथी का शव दीवार के नीचे दबा मिला है। घटना की खबर लगते ही अमित और इंचार्ज के परिवार वाले कोल्ड स्टोर पहुंच गए।
मृतक के घर में मचा कोहराम
इंचार्ज के तीन बेटे और तीन बेटियां है। बड़ा बेटा 18 वर्षीय शरदवीर, 16 वर्षीय राजवीर, 14 वर्षीय नीरज, 10 वर्षीय बेटी बबली, आठ वर्षीय कीर्ति और छह वर्षीय ज्योति हैं। पत्नी अनीता पति की मौत से बेसुध हो गई हैं।