फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Save the Children distributed wooden sparrow nest

गौरैया बचाने को बच्चों में बांटे लकड़ी के घोसले

Wed, 09 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Save the Children distributed wooden sparrow nest
गौरैया बचाने को बच्चों में बांटे लकड़ी के घोसले
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के तत्वावधान में विश्व गौरैया संरक्षण अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ एनके सिंह ने गौरैया के संबंध में रोचक जानकारी देते हुए उसके संरक्षण पर जोर दिया और विभाग की ओर से चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी भी दी। किडजी प्री स्कूल में हुई गोष्ठी में डीएफओ सिंह ने बताया कि गौरैया की लगभग 60 से 80 प्रतिशत तक आबादी विलुप्त हो चुकी है। इसलिए इसे बचाने की मुहिम को तेज करने की जरूरत है। कहा: गौरैया को संरक्षण देने के लिए लकड़ी के बॉक्स (घोसले) घरों में लगाने की जरूरत है। इस अवसर पर आईआईए की ओर से तैयार कराए गए लकड़ी के नेस्ट बॉक्स बच्चों और शिक्षिकाओं को वितरित किए गए। सचिव अनुज गुप्ता के संचालन में हुई गोष्ठी में आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल विद्या ने आभार व्यक्त किया।गोष्ठी में हरिकिशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, रवि गोयल, सुनील सिंघल, अमित अग्रवाल, अभिनव ओमर, सुमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, मंजू गुप्ता, शुभ्र राठौर, अक्षरा सक्सेना, प्रगति सिंह, रोमा, फरा, विनी गुप्ता, तान्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed