इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के तत्वावधान में विश्व गौरैया संरक्षण अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ एनके सिंह ने गौरैया के संबंध में रोचक जानकारी देते हुए उसके संरक्षण पर जोर दिया और विभाग की ओर से चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी भी दी। किडजी प्री स्कूल में हुई गोष्ठी में डीएफओ सिंह ने बताया कि गौरैया की लगभग 60 से 80 प्रतिशत तक आबादी विलुप्त हो चुकी है। इसलिए इसे बचाने की मुहिम को तेज करने की जरूरत है। कहा: गौरैया को संरक्षण देने के लिए लकड़ी के बॉक्स (घोसले) घरों में लगाने की जरूरत है। इस अवसर पर आईआईए की ओर से तैयार कराए गए लकड़ी के नेस्ट बॉक्स बच्चों और शिक्षिकाओं को वितरित किए गए। सचिव अनुज गुप्ता के संचालन में हुई गोष्ठी में आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल विद्या ने आभार व्यक्त किया।गोष्ठी में हरिकिशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, रवि गोयल, सुनील सिंघल, अमित अग्रवाल, अभिनव ओमर, सुमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, मंजू गुप्ता, शुभ्र राठौर, अक्षरा सक्सेना, प्रगति सिंह, रोमा, फरा, विनी गुप्ता, तान्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।