{"_id":"56e573664f1c1b34328b456c","slug":"khutar-caught-fake-currency-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":" खुटार से पकड़ा गया नकली नोटों का सौदागर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुटार से पकड़ा गया नकली नोटों का सौदागर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खुटार से पकड़ा गया नकली नोटों का सौदागर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोटों के धंधे में शामिल पंजाब के युवक को निगोही पुलिस ने खुटार के एक गांव से पकड़ लिया। बाद में उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला लेन देन का था और समझौता हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पंजाब का एक युवक नकली नोटों की सप्लाई करने और नोट दुगना करने के नाम पर ठगी का धंधा करता है। मिली जानकारी के अनुसार खुटार के गांव महोलिया के एक व्यक्ति की मदद से युवक ने निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से नोट दुगने करने की बात की। निगोही के व्यक्ति ने डेढ़ हजार रुपए दिए तो पंजाब के युवक ने दो दिन बाद तीन हजार रुपये लौटा दिए। निगोही के व्यक्ति ने रुपये लोगों को दिखाए तो किसी ने भी नोटों को नकली नहीं बताया। इसके बाद निगोही के व्यक्ति ने छह लाख रुपये दुगने करने का सौदा कर लिया और महोलिया के व्यक्ति की मार्फत रकम पंजाब के युवक को दे दी। काफी दिन तक इंतजार के बाद भी रुपये दुगने होकर वापस नहीं मिले तो निगोही के व्यक्ति ने एक हफ्ता पूर्व पुलिस की मदद ली। निगोही पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन महोलिया आकर युवक को पकड़ ले गई। इसके बाद महोलिया के व्यक्ति से पंजाब के युवक को नोट दुगने करने के लिए पार्टी से बात करने का झांसा देकर बुला लिया गया और पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। पंजाब के युवक के पकड़े जाने के बाद उसके मददगार सक्रिय हो उठे और अगले दिन पुलिस से मिलकर उसे बिना किसी कार्रवाई के ही छुड़ा लिया। बताया जाता है कि पंजाब का युवक तमाम लोगों को नोट दुगने करने का झांसा देकर ठग चुका है। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन