फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a teenager found in suspense

संदिग्ध हाल में लटकी मिली किशोरी

Fri, 11 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा के पास एक गांव में शुक्रवार को घर में संदिग्ध हाल में 16 वर्षीया किशोरी फांसी से लटकी मिली। बकौल पुलिस, मामले में किशोरी के बड़े भाई की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रात में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई का कहना है कि दूसरी बिरादरी के पड़ोसी युवक ने रेप की बाद किशोरी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। 
विज्ञापन

बहन के शव के साथ पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के बड़े भाई ने शुक्रवार रात को बताया कि सुबह के समय वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ खेत पर काम कर रहा था। दिन के करीब 10-11 बजे वह खाना खाने घर आया तो गांव के युवक बबलू को घर की दीवार फांदकर भागते हुए देखा। घर के अंदर गया तो बहन की लाश दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी। बकौल भाई, उसने मां और भाई को जाकर सूचना दी। गांव में भी खबर फैल गई। करीब दो घंटे बाद घटना की सूचना थाने में दी गई। जलालाबाद सीओ आदेश त्यागी और कोतवाल अरुण कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ आदेश त्यागी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युुवक और किशोरी के बीच बीते कुछ माह से संबंध होने की बात सामने आई है। शुक्रवार को भी युवक दिन में लड़की के घर आया और जब लड़की का भाई घर पर पहुंचा तो दोनों को देखा। लड़की के भाई को पहुंचा देख युवक भाग निकला तो लड़की के भाई ने उसका पीछा भी किया। पूछताछ में पता चला है कि बाद में युवक का पिता लड़की के घर पहुंचा तो इसके भाई ने नाराजगी में डंडे से मारकर उसे भगा दिया। किशोरी बाद में कब और किस तरह फांसी पर लटकी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी युवक की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। उधर, भाई का कहना है कि उसने रेप के बाद किशोरी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का है। किशोरी करीब 16 साल की थी। उसके भाई ने तहरीर दी है कि पड़ोसी लड़के के छेड़ने से तंग आकर खुदकुशी की है और इसी नाते पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। जांच में अन्य पहलू भी सामने आए हैं। उन पर जांच हो रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सही तथ्य सामने आ जाएंगे। 
- डॉ. मनोज कुमार, एसपी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed