फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cane research

मिठास मेला: तैयारी में जुटे गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक

Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
उप्र गन्ना शोध परिषद में बुधवार को आयोजित होने वाले वार्षिक मिठास मेला सफल बनाने के लिए परिषद के विभिन्न अनुभागों के वैज्ञानिक और अधिकारी जुट गए हैं। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से गन्ना उत्पादक जुटेंगे और गन्ने की नई प्रजातियों समेत अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यही नहीं, गन्ना का श्रेष्ठ उत्पादन करने वाले किसान और सर्वाधिक चीनी परता हासिल करने वाली चीनी मिलें पुरस्कृत की जाएंगी।
विज्ञापन

परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा के अनुसार प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी मेला और कृषक-वैज्ञानिक विचार संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि तमाम वैज्ञानिक अपने-अपने अनुभागों की उपलब्धियों का लाइव प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। मेले को यादगार बनाने के लिए वैज्ञानिकों निर्देश दिया कि मेले में आने वाले किसान अथवा अन्य आगन्तुक को गन्ना बीज किट प्राप्त करने अथवा अन्य किसी कार्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

मेले के प्रचार अभियान प्रसार अधिकारी संजीव पाठक को दी गई है। निदेशक के अनुसार जगह-जगह पोस्टर व बैनर से प्रचार के साथ चीनी मिलों के माध्यम से किसानों को एमएमएस भेजकर बुलाया जा रहा है। उन्नतषील प्रजातियों के गन्ना बीज किट प्रक्षेत्र अधीक्षक वीसी जादौन एवं प्रजनन विभाग के वैज्ञानिकों की निगरानी में तैयार कराये जा रहे हैं। उत्तम गुणवत्ता का गुड़ डॉ. मनमोहन सिंह की देखरेख में तैयार हो रहा है। बता दें कि विशुद्ध जैविक गुड़ बिक्री के लिए भी मेले में उपलब्ध कराया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. केपी पाण्डेय, डॉ. अरुण सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. अतुल सिंह, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अनेग सिंह, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. मदन लाल, डॉ. सुभाष सिंह,  डॉ. श्री प्रकाश, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. आरके सिंह, रवि प्रताप आदि मेले को संवारने मेें लगे हैं। निदेशक के अनुसार मेले में गन्ना प्रतियोगिता का भी आयोजन करके विजेता को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक चीनी परता प्राप्त करने वाली तीन चीनी मिलों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed