फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic schools start annual exams

बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू

Mon, 14 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Basic schools start annual exams
बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू
बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा सोमवार से जिलेभर में शुरू हो गई। परीक्षा में लगभग 3,61,865 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तहसील दिवस के कारण पहले दिन अधिकांश सचल दल अपने क्षेत्रों में नहीं निकल सके। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परिषदीय परीक्षा में प्राथमिक वर्ग में (कक्षा एक से पांच तक) लगभग 2,68,803 और उच्च प्राथमिक वर्ग (कक्षा छह से आठ तक) में करीब 93,062 पंजीकृत छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तहसील दिवस के बावजूद स्वयं बीएसए राकेश कुमार, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, डायट प्राचार्य राकेश कुमार आदि सचल दलों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर शिक्षकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश दिए और परीक्षा की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रथम दिवस सभी कक्षाओं मेे हिंदी और कला विषयों का पेपर हुआ।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed