फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police caught up in a robbery

लूट में शामिल एक को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 06 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 06 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 दो माह पूर्व मेंहदावल- विसौवा मार्ग पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख रुपये की लूट में शामिल एक वांक्षित अभियुक्त को मेंहदावल पुलिस ने मुहिया पुल के समीप से कट्टा कारतूस के साथ हिरासत में लिया।
विज्ञापन


विदित हो कि दो माह पूर्व मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौवा ग्राम पंचायत में स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कन्हैयालाल गुप्त के साथ लूट की घटना उस समय हुई थी जब वह स्टेट बैंक मेंहदावल की शाखा से एक लाख रुपये विसौवा स्थिति ग्राहक सेवा केंद्र पर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


विसौवा मार्ग के घलान पुल के पास बाइक सवार लुटेरों ने संचालक से असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम लूट की घटना के पर्दाफाश में लगी हुई थी। पिछले सप्ताह लूट की घटना में वांछित तीन अभियुक्त गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट की घटना का खुलासा हो गया था। एक अभियुक्त फरार था। जिसे थानाध्यक्ष मेंहदावल सुधीर सिंह व उनके हमराही सिपाहियों ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहिया पुल से हिरासत में लिया है। जामा तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है।


थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र विसौवा के संचालक मगहर खलीलाबाद थाना कोतवाली निवासी कन्हैयालाल गुप्त से एक लाख रूपये लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है। जिसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed