{"_id":"618183cfafee9d746c37b668","slug":"a-boy-drowned-in-pond-khalilabad-news-gkp415192298","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: ननिहाल आए बालक की पोखरे में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: ननिहाल आए बालक की पोखरे में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप
Wed, 03 Nov 2021 03:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 03:01 PM IST
सार
बच्चों ने बताया कि अजीत तालाब में नहा रहा था। वह बाहर नहीं निकला। गांव के लोगों ने पानी में घुसकर बालक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में चार दिन पूर्व ननिहाल आए बालक की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र की गिमटी गांव निवासी अमरजीत का दस वर्षीय बेटा अजीत निषाद चार दिन पहले गायघाट पूर्वी निवासी अपने नाना हनुमान निषाद के घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में गांव के कुछ बच्चों के साथ अजीत घर से निकला था।
विज्ञापन
वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की जाने लगी। साथ गए कुछ बच्चों ने बताया कि अजीत तालाब में नहा रहा था। वह बाहर नहीं निकला। गांव के लोगों ने पानी में घुसकर बालक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन
बालक की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।