{"_id":"5ea9a3d58ebc3e90850175b4","slug":"178-people-comes-from-another-places-khalilabad-news-gkp349615948","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: प्रयागराज से 157 छात्र समेत जिले में आए 178 लोग, यहां किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: प्रयागराज से 157 छात्र समेत जिले में आए 178 लोग, यहां किए गए क्वारंटीन
Thu, 30 Apr 2020 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले में बुधवार को जिले में प्रयागराज से 157 छात्र समेत अन्य जगहों से 178 लोग आए। प्रयागराज से आए छात्रों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। जबकि अन्य 21 लोगों को औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से पांच बसों में 157 छात्र बुधवार को खलीलाबाद आए। जिसमें तीन बसों में आए छात्र एचआर डिग्री कॉलेज और दो बसों में आए छात्र औद्योगिक क्षेत्र में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में भेजे गए।
विज्ञापन
आठ लोग इटावा से ओर 13 लोग महोबा से आए , उन्हें भी ब्लूमिंग बड्स एकेडमी भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के बाद प्रयागराज से आए छात्रों से बांड भरवाया गया कि वे सभी अपने-अपने घरों पर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे। जबकि इटावा और महोबा से आए 21 लोगों को ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन