{"_id":"6179b6cdd7c35d4ac93f127d","slug":"youth-killed-three-seriously-injured-in-a-collision-between-two-bikes-chandausi-news-mbd407649453","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव बैरपुर मेहराजी के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने साथी के मंदिर निर्माण का सामान लेने जा रहा था।
गांव बैरपुर मेहराजी के पास हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव बैरपुर मेहराजी के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव हसनपुर टप्पावैश निवासी वीरेंद्र सिंह (40) और गांव सुजावली निवासी अजब सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करिया खेड़ा निवासी शिवचरण (28), मानसिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां वीरेंद्र, अजब सिंह व मान सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसमें परिजन अजब सिंह को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां मंगलवार की रात एक बजे अजब सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
समाधि के निर्माण के लिए सामग्री लेने गया था अजब सिंह
गांव सुजावली के चुन्नू यादव ने बताया कि गांव में बाबा की समाधि पर निर्माण कार्य चल रहा है। अजब सिंह व मिस्त्री वीरेंद्र सिंह बाइक से निर्माण सामग्री लेने मंगलवार की देरशाम बबराला जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। अजब सिंह अपने पीछे पत्नी शारदा देवी व तीन पुत्रों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।