{"_id":"6a34562345fbf5d9fc06f595","slug":"youth-jumps-into-the-ganges-from-railway-bridge-search-underway-sambhal-news-c-204-1-chn1011-130242-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
बबराला (संभल)। थाना क्षेत्र के राजघाट पर स्नान करने आए एक युवक ने रेलवे पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद युवक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, जो देर शाम तक जारी रही, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरोली निवासी अरविंद (20) हरियाणा में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह तीन दिन पहले हरियाणा से अपने गांव आया था और बृहस्पतिवार को वापस हरियाणा जाने की तैयारी कर रहा था।
शाम करीब पांच बजे अरविंद ने अपने मझले भाई अमित से गंगा स्नान करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों भाई राजघाट गंगा घाट पहुंचे। गंगा किनारे पहुंचने के बाद अरविंद ने अमित को घाट पर बैठा दिया और कहा कि वह पुल पर जाकर वीडियो बनाएगा और फोटो खींचेगा। इसी दौरान वह रेलवे पुल पर चढ़ गया और अचानक गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
यह देखकर अमित घबरा गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गहरे जल में समा चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना देकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बबराला थाना प्रभारी नितेश सहरावत ने बताया कि युवक के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही गोताखोरों को तलाश में लगाया गया, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।