फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth drowned while bathing in Ganges on Dussehra, died

Sambhal News: दशहरा पर गंगा में स्नान करते समय डूबा युवक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in Ganges on Dussehra, died
जुनावई (संभल)। गंगा दशहरा पर सांकरा घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करते समय अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव लहरा सलेमपुर निवासी 22 वर्षीय विजेंद्र पुत्र चंद्रपाल की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ अंतर्गत थाना दादों के गांव लहरा सलेमपुर निवासी विजेंद्र मंगलवार की सुबह गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए गांव निवासी दोस्त पुष्पेंद्र कुमार, यशपाल और राहुल के साथ जुनावई के सांकरा घाट पर आया था। करीब साढ़े 11 बजे स्नान करते समय विजेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विजेंद्र को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विजेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन गम से बेहाल हो गए। बेटे की मौत के बाद पिता चंद्रपाल, बड़ा भाई अजयपाल सिंह समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। विजेंद्र की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि युवक को गोताखोरों से बाहर निकलवाने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी जुनावई लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed