{"_id":"5edd2f758ebc3e904543a7b7","slug":"youth-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd351744223","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक तेज आंधी के दौरान बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। घटनास्थल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
रविवार को दोपहर एक बजे करीब संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक तेज आंधी और रिमझिम बारिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी तौसिफ (18) पुत्र शरीफ की मौत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने ममेरे भाई जुबैर के साथ कपड़े बेचकर लौट रहा था। जैसे ही गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक पहुंचा तो अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
घायल जुबैर ने बताया कि वह लोग गांव-गांव जाकर रेडिमेड कपड़े बेचने का काम करते हैं। रविवार को भी कई गांवों में बाइक से गए थे। दोपहर को घर लौटते समय हादसा हो गया। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। इसलिए शव पंचनामा भर सुपुर्द कर दिया।