{"_id":"64526deec1bb4073ce03c165","slug":"youth-arrested-while-distributing-rs-200-to-people-in-sambhal-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वोटरों को 200-200 रुपये बांटते युवक गिरफ्तार, वीडियो बनते ही मची भगदड़, नौ हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वोटरों को 200-200 रुपये बांटते युवक गिरफ्तार, वीडियो बनते ही मची भगदड़, नौ हजार रुपये बरामद
Wed, 03 May 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 07:53 PM IST
सार
शिवपुरी में मतदाताओं को 200-200 रुपये बांटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स के पास से 9000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
वोटरों को पैसे देने वाला युवक पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में मतदाताओं को 200-200 रुपये बांटते समय एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो बनाने पर महिलाओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी से 9000 रुपये भी बरामद किए हैं। स्टेटिक टीम प्रभारी की ओर से आरोपी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार की देर शाम मोहल्ला शिवपुरी में एक युवक महिलाओं को पैसे बांट रहा था। दूसरे दल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थकों को भनक लग गई। कुछ समर्थक मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। भीड़ लगने का कारण पूछने और वीडियो बनाने पर वहां भगदड़ मच गई। महिलाओं से पूछा कि कितने पैसे मिल रहे हैं, तो एक महिला ने बताया कि 200-200 रुपये मिल रहे हैं। इसके बाद वहां कोई नहीं रुका।
रुपये बांट रहे आरोपी युवक को वहीं रोक लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास 9000 रुपये बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया कि वह मतदाताओं को लुभाने के लिए अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के पैसे बांट रहा था। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम महबूब हसन निवासी मोहल्ला जारई गेट बताया है। पुलिस आरोप थाने ले आई। इस मामले में स्टेटिक टीम प्रभारी अरूण कुमार की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने स्टेटिक टीम प्रभारी की तहरीर पर आरोपी महबूब हसन के खिलाफ धारा 171- एफ, 171- बी(1) के तहत मामला दर्ज किया है।