फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth arrested while distributing Rs 200 to people in Sambhal

Sambhal News: वोटरों को 200-200 रुपये बांटते युवक गिरफ्तार, वीडियो बनते ही मची भगदड़, नौ हजार रुपये बरामद

Wed, 03 May 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 May 2023 07:53 PM IST
सार

शिवपुरी में मतदाताओं को 200-200 रुपये बांटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स के पास से 9000 रुपये बरामद हुए हैं।
 

विज्ञापन
Youth arrested while distributing Rs 200 to people in Sambhal
वोटरों को पैसे देने वाला युवक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में मतदाताओं को 200-200 रुपये बांटते समय एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो बनाने पर महिलाओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी से 9000 रुपये भी बरामद किए हैं। स्टेटिक टीम प्रभारी की ओर से आरोपी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम मोहल्ला शिवपुरी में एक युवक महिलाओं को पैसे बांट रहा था। दूसरे दल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थकों को भनक लग गई। कुछ समर्थक मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। भीड़ लगने का कारण पूछने और वीडियो बनाने पर वहां भगदड़ मच गई। महिलाओं से पूछा कि कितने पैसे मिल रहे हैं, तो एक महिला ने बताया कि 200-200 रुपये मिल रहे हैं। इसके बाद वहां कोई नहीं रुका। 
विज्ञापन


रुपये बांट रहे आरोपी युवक को वहीं रोक लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास 9000 रुपये बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया कि वह मतदाताओं को लुभाने के लिए अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के पैसे बांट रहा था। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम महबूब हसन निवासी मोहल्ला जारई गेट बताया है। पुलिस आरोप थाने ले आई। इस मामले में स्टेटिक टीम प्रभारी अरूण कुमार की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने स्टेटिक टीम प्रभारी की तहरीर पर आरोपी महबूब हसन के खिलाफ धारा 171- एफ, 171- बी(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed