{"_id":"68c71ff1af244e8c540ebee0","slug":"young-man-dies-in-vehicle-collision-murder-suspected-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122986-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
मृतक मनोज का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान में शनिवार की देर रात अज्ञात वैन की टक्कर से दिव्यांग युवक मनोज (26) निवासी मोहल्ला चुन्नी की मौत हो गई। वहीं परिजन मुकदमे बाजी को लेकर चल रही रंजिश के तहत हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
मोहल्ला चुन्नी निवासी मनोज एक पैर से मामूली रूप से दिव्यांग था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात साढ़े नौ बजे करीब मनोज घर से कहीं जाने के लिए निकला था। रात 11 बजे करीब मोहल्ला लोधियान में अज्ञात वैन मनोज को टक्कर मार चली गई। मोहल्लों वालों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और एंबुलेंस से सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -
सात साल पहले संभल में हुए विवाद के मामले में चल रहा था मुकदमा
अज्ञात वैन की टक्कर से युवक मनोज की मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मनोज की भाभी सविता पत्नी लालू ने बताया कि सात साल पहले मनोज ने संभल तहसील में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिससे एक भाजपा नेता ने मनोज की डंडे से पिटाई लगा दी थी। मनोज ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उस समय समाजवादी पार्टी के लोगों ने घर पर आकर मनोज को सम्मानित भी किया था। बताया कि कुछ दिन पहले मनोज ने उसे बताया था कि तारीख पर जाने पर कुछ लोग उसे धमका रहे हैं। भय वश वह दो तारीख पर न्यायालय नहीं गया था। 15 सितंबर दिन सोमवार को भी तारीख है। आशंका है कि कहीं मुकदमे की रंजिश में हत्या तो नहीं की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
परिवार में मची चीख पुकार
मनोज की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। मृतक मनोज पांच भाईयों और दो बहनों में छठे नंबर का था। सभी भाई-बहन की शादी हो चुकी है। मनोज की शादी नहीं हुई थी। एक बड़े भाई बाबू की मौत हो चुकी है। भाई संजय, सुनील, लालू, बहन मंजू और सपना का रो-रोकर बुराहाल है।