{"_id":"610703a38ebc3e843065135a","slug":"young-man-dies-due-curent-chandausi-news-mbd39781786","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में कूलर हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी पुष्पेंद्र कुमार (22) अपने पिता के साथ खेती में मदद करता था। रविवार की सुबह करीब चार बजे पुष्पेंद्र अपने घर के अंदर रखे कूलर को एक तरफ हटाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान दीवार के अंदर लगे बिजली के बोर्ड का एक तार गिरकर पुष्पेंद्र के सीने से चिपक गया।
करंट लगने से युवक तड़फ कर नीचे गिर गया। पास में ही चारपाई पर सो रही पुष्पेंद्र की पत्नी जाग गई। उसने देखा, तो उसका पति जमीन पर पड़ा था। उसने तुरंत ही बिजली के तार को पुष्पेंद्र कुमार से अलग किया तथा अन्य परिजनों को सूचना दी।
परिजन आनन फानन युवक को बेहोशी की हालत में लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में युवक को मृतक घोषित कर दिया।