{"_id":"5f6f9bb38ebc3e9b7404ea89","slug":"young-man-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd363994173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, उपचार को जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, उपचार को जाते समय मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-गवां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार को जाते समय युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव चंदू नगला निवासी वीर सिंह (22) वर्ष शुगर मिल के समीप पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवा कर अपने गांव को लौट रहा था ।उसी समय गवां की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय युवक रास्ते में दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक की शादी चार महीने पहले हुई है। पत्नी अनीशा देवी का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।