फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man committed suicide in sambhal village

डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
young man committed suicide in sambhal village
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शव लटका देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और घर ले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का शनिवार को पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर डांट दिया था तो युवक घर से अपनी पत्नी का दुपट्टा लेकर आया था।
विज्ञापन

किसी समय शीशम के पेड़ से लटक कर जान दे दी। सुबह में जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो शव लटका देखा। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed