फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man commits suicide by consuming poison due to argument with brother-in-law

Sambhal News: साले से कहासुनी होने पर युवक ने जहर खाकर दे दी जान

Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by consuming poison due to argument with brother-in-law
गुन्नौर (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी धर्मेंद्र (24) ने साले से कहासुनी होने के बाद रविवार को जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगढ़ लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी धर्मेंद्र और उसके साले ने जनपद बदायूं के दातागंज में आधार कार्ड बनाने की स्वीकृति ले रखी थी। दोनों वहीं पर रहकर आधारकार्ड बनाने का काम कर रहे थे। दो दिन पहले साले से कहासुनी होने के बाद धर्मेंद्र घर आ गया। रविवार को उसने जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खाने के बाद पहलवाड़ा निवासी अपने बहनोई अवधेश को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने धर्मेंद्र को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां धर्मेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन युवक के शव को वापस घर ले आए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक युवक के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है और न ही कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed