{"_id":"56fc1f224f1c1b257ef00534","slug":"young-girl-reached-police-station-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से शादी के लिए थाने में डटी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से शादी के लिए थाने में डटी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, जुनावई
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक अपनी ही बिरादरी की युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी की बात की तो टालमटोल करता रहा। पंचायत बैठी। पंचों ने दोनों की शादी का फैसला सुना दिया। अब युवक गायब हो गया। बुधवार को युवती थाने पहुंच गई।
उसी युवक से शादी करवाने की मांग को लेकर दिनभर थाने में डटी रही। बाद में एसओ के आश्वासन के बाद मानी। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के अपनी ही बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गए।
युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी से इंकार कर रहा है। 28 मार्च को युवती ने एसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले युवक के परिवार वालों ने उसके घर पर चढ़ाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
मामले में गांव में दो तीन बार पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने दोनों की शादी का फरमान सुनाया था। ग्राम प्रधान ने बताया पंचायत में हमेशा लड़के वालों का पक्ष शादी की बात कह कर गया था। परंतु अब युवक गायब हो गया।
बुधवार को युवती थाने पहुंच गई और युवक से शादी करने की मांग पर अड़ गई। काफी समझाने और आश्वासन के बाद वापस गई। गुन्नौर थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया लड़की की शिकायत ले ली गयी है। वह उस लड़के से शादी करने के लिए इच्छुक है। लड़के की तलाश में पुलिस को लगाया गया है। युवक के पकड़ में आते ही युवती की शादी उससे करा दी जाएगी।