फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young boy caught with his lover

बबराला मंे युवती के घर पकड़ा युवक, बाल कटवाए

Sat, 06 May 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 06 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
young boy caught with his lover
क्राइम
कस्बा में प्रेम प्रसंग के एक मामले में युवती के घरवालों ने प्रेमिका के घर पकड़े गए युवक के बाल कटवा दिए गए। दो दिन पहले भी युवक युवती के साथ पकड़ा गया था, युवक के पिता के अनुरोध पर युवती के परिजनों ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस मामले से इंकार कर रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बा बबराला में आमने सामने के घर मे रहने वाले एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे
विज्ञापन


। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक युवक युवती के घर में शुक्रवार शाम तकरीबन साढे़ सात बजे आ गया। उस समय युवती के घर कोई नहीं था। इसी बीच युवती के परिजन घर पर आ गए। जिन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। चेतावनी के बावजूद नहीं मानने पर युवती के परिजनों ने युवक के सिर के बाल कटवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी युवक युवती के घर पकड़ा गया था जिसे उसके पिता ने भविष्य में गलती न करने पर माफी मांगते हुए छुड़ा लिया था। लेकिन चेतावनी प्यार पर नहीं चली और दोनों फिर पकड़े गए।  


बाद में सूचना पर पुलिस पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, लेकिन पुलिस युवक की हिरासत से इनकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि बबराला में  प्रेम प्रसंग में मामला  सामने आया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न ही युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed