फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yogi goverment wil give loan 2000 handycraft

2000 हस्तशिल्पियों को कर्ज देगी योगी सरकार

Sat, 28 Apr 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 28 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
yogi goverment wil give loan 2000 handycraft
loan
एक जिला एक उत्पाद योजना को प्रदेश व केंद्र सरकार की ऋण संबंधी योजनाओं में वरीयता मिलेगी। संभल जिले में मुद्रा योजना के तहत 5000 लोगों को कर्ज देकर रोजगार के क्षेत्र में खड़ा किया जाना है। इसमें 40 प्रतिशत यानि 2000 ऋण हस्तशिल्पियों के लिए होंगे। इसकी पहल जिला उद्योग केंद्र और बैंकों के अधिकारियों ने शुक्रवार को की है।
विज्ञापन


सरायतरीन के शहनाई भवन में शिविर लगाया गया जहां पर हस्तशिल्पियों ने आवेदन किए हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी बैंकर्स के पास ऋण आवेदन भेजेंगे। बैंकर्स परीक्षण करने के बाद लाभार्थी  के खाते में ऋण की राशि जमा करेंगे। इसमें अगर लाभार्थी समय से कर्ज अदा करता है तो उसे 10 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यानि पांच लाख का ऋण लिया तो पचास हजार रुपये अनुदान हुआ। प्रदेश के स्थापना दिवस पर घोषित एक जनपद एक उत्पाद योजना लागू की थी। इसके  अंतर्गत वर्ष 2015 से घोषित भारत सरकार की मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी दी जाएगी। यही मार्जिन मनी समय पर ऋण की अदायगी किए जाने पर अनुदान में बदल जाएगी। योजना के अतर्गत एक जनपद एक उत्पाद के जनपद संभल में सींग एवं हड्डी के उत्पादों को चुना गया है। 
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक अजमी नकवी ने बताया कि इससे संबंधित काम करने पर उद्यमियों को 10 प्रतिशत की मार्जिन मनी प्रदेश सरकार द्वारा देय होगी। योजना के अंतर्गत मार्जिन मनी का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा इस योजना के आवेदन पत्रों को संस्तुति सहित संबंधित बैंक को एक सप्ताह के अंदर प्रेषित किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में कम से कम पचास हजार और अधिक से अधिक दस लाख तक के ऋण दिए जा सकेंगे। शिविर को पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आरके सिंह, प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके सारस्वत, प्रथमा बैंक सरायतरीन के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह, एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक जावेद खान,  हस्तशिल्प  निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने संबोधित किया। संचालन ताहिर सलामी ने किया। सुहेल परवेज, हाजी सहादत समेत कई निर्यातकों ने भागीदारी की। बैंकों ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed