फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ya husain ki sadai, eyes are moist.

या हुसैन अलविदा की सदाओं से सभी की नम हो गईं आंखें

Sat, 22 Sep 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 22 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ya husain ki sadai, eyes are moist.
ताजिये के जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : amar ujala

संभल। यौमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन और 72 साथियों की कर्बला में शहादत की याद में ताजियों के जुलूस निकाले गए। जुलूस में लोगों ने जगह-जगह लंगर भी किया। इस दौरान या हुसैन अलविदा की सदाएं भी गूंजतीं रहीं। सभी ताजिये अपने कदीमी रास्तों पर गश्त करते हुए कर्बला पहुंचे। वहां पर नम आंखों से ताजियों को सुपुर्देखाक किया गया। ताजियों के जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी लगी। ड्रोन कैमरों  और सीसीटीवी से निगरानी कराई गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संभल में डेरा डाले रहे। पल-पल संभल की संवेदनशीलता को देखते हुए ताजियों के निकलने की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन

संभल में दोपहर दो बजे के बाद निकाले गए ताजिये जुलूस में चंदौसी मार्ग स्थित नूरियोसराय के भी ताजिये बी शामिल हुए। इसके बाद चंदौसी चौराहे पर कई अन्य स्थानों के ताजिये भी इसमें शामिल हो गए। यह ताजिये अस्पताल चौराहे पर पहुंचे और यहां से ताजियों के मिलाप का सिलसिला शुरू हो गया। ताजियों का जुलूस एजेंटी तिराहा, आर्य समाज रोड होते हुए नखासा चौराहे की ओर पहुंचा । जहां पर मंडी किशनदास सराय, कागजी सराय, चौधरीसराय, नूरियो सराय, सैफ खां सराय, जगत मोहल्ला, कोट, बेगमसराय, डेरा सराय, नाला मोहल्ला, मियां सराय, फतेह उल्ला सराय आदि जगहों के छोटे-बड़े ताजियों का आपस में मिलन हुआ। 
विज्ञापन

यहां से अकीदतमंद या हुसैन-या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए ताजियों के साथ भारी तादाद में साथ संभल-हसनपुर मार्ग स्थित कर्बला पहुंचे। जहां ताजिये को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान जुलूस में लोगों ने जगह-जगह लंगर भी किया। घरों में भी लोगों ने       फातिहा कराया। लोगों ने रोजा भी रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नखासा में ताजिये के जुलूस में पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, जियाउर्ररहमान बर्क  ताजियेदारों से मिले। ताजियेदारों ने उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इससे पहले स्टेट बैंक के निकट सपा विधायक इकबाल महमूद, सपा नेता सुहेल इकबाल, सईद अख्तर इसराईली, पालिकाध्यक्ष के पति हाजी मेंबर शकील को ताजियेदारों ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। शहर संभल के 64 इमामबाडों से आए ताजिये जुलूस में शामिल रहे। हिसामपुर, पीपली रहमापुर, सलारपुर, सिरसी भारतल, फत्तेपुर देव, मन्नी खेड़ा, गोविंदपुर, मूसापुर, परियावली फत्तेपुर के ताजिये संभल आकर जुलूस में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed