फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   worship for team india's victory

टीम इंडिया की जीत के लिए व्यापारियों ने दी आहुति 

Thu, 31 Mar 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी Updated Thu, 31 Mar 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
worship for team india's victory
इंडिया की जीत के लिए हवन
टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की जीत के लिए उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने हवन में आहुति देकर जीत की कामना की। विराट कोहली की मांग की गई कि वह फिर अपनी विराट पारी खेलेंगे। चंदौसी की फड़ियाई बाजार स्थित नरेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बुधवार को उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए हवन-पूजन कर जीत की कामना की।
विज्ञापन


नगराध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि अब तक भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। जिससे भारत की दावेदारी विश्व कप के लिए मजबूत बनी हुई है। युवा व्यापारियों को पूरा भरोसा है कि विराट कोहली अपनी विराट बल्लेबाजी से भारत को विश्व कप दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे विश्व में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उनकी नेतृत्व में भारत ने काफी मैच जीते है। उनकी कप्तानी में भारत इस बार भी टी-20 विश्व कप में जीत कर फिर इतिहास रचेगा। हवन करने वालो में नरेश अग्रवाल, राजीव हाजी, इरफान खान, बब्बू जानी, अमित गुप्ता, रिषी साहनी, उमेंश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विक्की राईन, मुकुल अग्रवाल, गौरव ठाकुर, राजीव कुमार, संजय कागजी, दीपक वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, प्रियांशु अग्रवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed