फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   workers released from brik kilns in sambhal

भट्ठे से मजदूरों को पुलिस और प्रशासन ने छुड़ाया, अब रिपोर्ट दर्ज होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
workers released from brik kilns in sambhal
संभल के ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर लोगों से जानकारी लेते उप जिलाधिकारी र? - फोटो : SAMBHAL
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर चक स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों को पुलिस और प्रशासन ने छुड़ाया है। मजदूरों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद उप जिलाधिकारी पुलिस और श्रम विभाग के अधि कारियों को लेकर पहुंच गए। मौके पर मिले मजदूरों से जानकारी ली गई। मजदूरों ने कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद मजदूरों को उनके सामान के साथ गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बैनीपुर चक स्थित एक ईंट भट्ठे से एक मजदूर ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को फोन कर सूचना दी कि उन्हें ईंट भट्ठा स्वामी ने बंधक बना लिया और बिना किसी मजदूरी के काम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को मामले की जानकारी करने के लिए कहा। उप जिलाधि कारी पुलिस और श्रम विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर 15 मजदूर मिले। जिनमें महिला और पुरूष शामिल थे। मजदूरों ने बताया कि वह सभी गुन्नौर क्षेत्र के हैं। उन्हें जबरन मजदूरी कराई जा रही है। और काम का खर्च भी नहीं दिया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने सभी मजदूरों को मय सामान के उनके गांव रवाना कर दिया। वहीं श्रम निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मजदूरों को उनके गांव भेज दिया गया है। अब ईंट भट्ठा स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed